Gonda News: रैली में गूंजा नारा-आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे
गोंडा, जुलाई 4 -- Gonda News: गोण्डा। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर के तत्वावधान में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह और विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने किया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए बच्चों के साथ शिक्षक आधी रोटी खायेंगे, स्कूल पढ़ने जायेंगे, हम लोगों ने ठाना है, घर दीप जलाना है जैसे नारों के साथ गांव-गांव जागरूकता फैलाते नजर आए। इस दौरान अशोक कुमार, श्याम नाथ सिंह, रंजीत सिंह और अध्यापक महेश सिंह, अखिलेश सिंह उपस्थित रहे। रैली के दौरान शिक्षकों ने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Siddhart Nag...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.