गोंडा, जुलाई 6 -- Gonda News: खरगूपुर, संवाददाता। जागरूकता अभियान के तहत लोगों को कुत्ता, बंदर व बिल्ली के काटने पर बचाव और सावधानी की जानकारी दी गई। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को लोगों को अधीक्षक डॉ श्वेता त्रिपाठी ने कुत्ते, बिल्ली व बंदर आदि जैसे जानवरों के काटने अथवा खरोंचने के बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रैबीज एक जानलेवा बीमारी है, जिसका बचाव पूरी तरह से संभव है। कुत्ता, बिल्ली, बंदर के आदि के काटने पर घाव को साबुन और साफ पानी से तुरंत धोने के उपरांत अल्कोहल या एंटीसेप्टिक का इस्तेमाल करें। उन्होंने यह भी कहा कि इन जानवरों के काटे जाने के बाद एंटी रैबीज टीकाकरण का कोर्स जरूर पूरा करें, जिससे जानलेवा बीमारी से बचाव हो सके। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बेजुबानों से फैल रहीं साइ...