Gonda News: रेलवे अस्पताल में विशेषज्ञ नहीं, रेफर किए जा रहे हैं मरीज
गोंडा, अगस्त 8 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ रेलकर्मियों में मौसमी बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। ओपीडी में बीमारी से प्रभावित रेल कर्मियों की संख्या बढ़ने लगी है। सबसे परेशानी की बात यह है कि विशेषज्ञ डॉक्टर न होने के कारण बीमारी से पीडित मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जा रहा है। छोटे-छोटे मामलों में भी राजधानी की राह दिखाई जा रही है, जिससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत स्थित गोंडा के उप मंडलीय चिकित्सालय में पहले से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। मांग के बावजूद भी यहां पर नेत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन, महिला सर्जन की तैनाती नहीं हो सकी है। स्थिति तो रेलवे चिकित्सालय की ऐसी बन गई है कि छोटे-छोटे मामले में भी यहां पर तैनात चिकित्सक मरीज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.