Gonda News: रुद्राक्ष धारण करने से स्वास्थ्य और समृद्धि में लाभ : रविशंकर
गोंडा, अगस्त 22 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। सावन मास के पावन अवसर पर गोनार्द लॉन में छठवीं बार श्री शिवमहापुराण कथा और पार्थिव पूजन का आयोजन किया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ समिति एवं पंचवटी श्री सीताराम आश्रम परिवार की ओर से आयोजित कथा के दूसरे दिन पीठाधीश्वर एवं कथा व्यास संत रविशंकर महाराज के सानिध्य में शिवभक्तों ने कथा सुनी। संत रविशंकर ने कहा कि ओम नमः शिवाय महामंत्र का नियमित जाप मन को शांति देता है और तनाव व नकारात्मकता दूर करने में सहायक है। उन्होंने भस्म धारण करने के नियम, रुद्राक्ष की महिमा तथा विभिन्न मुखी रुद्राक्ष के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांच मुखी रुद्राक्ष सामान्य स्वास्थ्य और सात मुखी रुद्राक्ष समृद्धि के लिए लाभकारी माना जाता है। विश्वेश्वर संहिता का वर्णन करते हुए बेलपत्र और शिवलिंग की महिमा भी बताई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.