Gonda News: रास्ते में रोककर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई
गोंडा, सितम्बर 24 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज, संवाददाता। क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और अपशब्द कहने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने विपुल और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के ग्राम राजा चौहान पुरवा तेलहा, परसपुर निवासी रुद्र प्रताप सिंह पुत्र लेश बिहारी सिंह ने तहरीर में बताया कि 23 अगस्त को शाम करीब 7:30 बजे वह सिसई चौराहे से अपने घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक चालक ने उन्हें ओवरटेक किया और आवेश में आकर अपशब्द कहते हुए रुकने को कहा। डर के कारण वह वहां से भाग निकले, लेकिन जैसे ही वे चंगेरी गांव के समीप पहुंचे, वहां पहले से खड़े 4-5 लोगों ने उन्हें रोक लिया और लात-घूंसों से हमला कर दिया। पीछे से आया बाइक चालक भी वहां पहुंचकर मारपीट में शामिल हो गया। पीड़ित के मुताबि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.