गोंडा, अक्टूबर 4 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। राशन कार्डो की ई-केवाईसी में गोण्डा की रफ्तार सवालों के घेरे में है। अगस्त में 49वें पायदान पर रहा गोण्डा सितंबर में पांच पायदान फिसलकर 54वें स्थान पर पहुंच गया है। 30 सितंबर तक जिले में 25.72 लाख यूनिट में से 24.21 लाख सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी हुई है। जिले की प्रगति 94.11 प्रतिशत है, जो प्रदेश के 94.74 प्रतिशत औसत से भी कम है।

मंडलवार प्रदर्शन देवीपाटन मंडल में श्रावस्ती ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। 95.76 प्रतिशत ई-केवाईसी के साथ वह प्रदेश में 12वें स्थान पर है। बहराइच 95.21 प्रतिशत के साथ 17वें, गोण्डा 94.11 प्रतिशत के साथ 54वें और बलरामपुर 93.68 प्रतिशत के साथ 63वें स्थान पर है। मंडल के दो जिले गोण्डा से आगे हैं, जबकि बलरामपुर पीछे है। खाद्य एवं रसद विभाग की 30 सितंबर की रिपोर्ट क...