Gonda News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन आज
गोंडा, जुलाई 28 -- Gonda News: गोण्डा। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर, कैडेट व सीनियर बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन बुधवार को किया जाएगा। जिला ताइक्वांडो संघ के अनुसार खिलाड़ियों का चयन शहर के गांधी पार्क में बुधवार को सायं 5 बजे से होगा। इसी दौरान टीम की घोषणा भी की जाएगी। चयनित खिलाड़ी 30 जुलाई से लखनऊ में शुरू होने वाली चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से समय से ट्रायल में पहुंचने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.