गोंडा, जुलाई 30 -- Gonda News: गोंडा। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, अवध प्रांत की गोंडा इकाई ने गुरु-पूर्णिमा व व्यास जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह और काव्य गोष्ठी का आयोजन राजकीय पुस्तकालय कक्ष में किया गया । समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सूर्य पाल सिंह, डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र, एसपी मिश्र, अशोक पांडेय एवं घनश्याम अवस्थी को साहित्यश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमाशंकर शुक्ल आलोक ने की और संचालन महामंत्री बृज लाल तिवारी ने किया। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारी एवं साहित्यप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- नाट्य गुरु पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...