Gonda News: रबी बीजों की बुकिंग शुरू, दो दिन नहीं चलती वेबसाइट
गोंडा, अक्टूबर 22 -- Gonda News: तरबगंज। राजकीय कृषि बीज भंडार तरबगंज के प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि किसान विभागीय वेबसाइट पर जाकर बीजों की ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। बताया कि सोमवार और गुरुवार को बुकिंग साइट नहीं चलती है, क्योंकि इन दो दिनों में विभाग द्वारा ई-लॉटरी और आवंटन की प्रक्रिया की जाती है। इस कारण पोर्टल बंद रहता है। शेष दिनों में किसान पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर अपनी बुकिंग करा सकते हैं। सभी बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान और सरसों का मिनी किट निःशुल्क दिया जा रहा है। वर्तमान में बीज भंडार पर गेहूं 396 कुंतल, सरसों 0.61 कुंतल व 205 पैकेट, मसूर 8.32 कुंतल, मटर 4.80 कुंतल और चना 1.92 कुंतल उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.