गोंडा, नवम्बर 10 -- Gonda News: रुपईडीह। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगदीशपुर बल्दी के मजरा तेलियनपुरवा में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों पर मारने पीटने की शिकायत सुनीता ने पुलिस से की। आरोप है कि गांव के ही बृजेश साहू, रमेश साहू, हनुमान प्रसाद व पूनम ने मारा-पीटा तथा जान से मार डालने की धमकी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष कौड़िया शशि कुमार राणा ने बताया कि चारों आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...