Gonda News: रंजिशन महिला को पीटा, मुकदमा दर्ज
गोंडा, जुलाई 22 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सरायखत्री मोहनापुर की भानमती निषाद पत्नी रामरूप ने थाने पर तहरीर दिया है। आरोप है कि रविवार सुबह पुराने विवाद को लेकर गांव के रामलगन निषाद, उनकी पत्नी शीला, मुराली देवी पत्नी लौट निषाद, सुमित्रा पत्नी तिलकराम सहन पर आईं। सभी ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ लात घूंसे से मारापीटा तथा दुबारा फिर मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.