गोंडा, अक्टूबर 16 -- Gonda News: रुपईडीह। कुदरत पुरवा बखरिहा में गुरुवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अपशब्द कहते हुए मारने पीटने की शिकायत रजनी ने पुलिस से की। इस संबंध में थानाध्यक्ष कौड़िया शशि कुमार राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के ही शाहरुख खान, मुजीम, दुध्धा व ननकना के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए स्वास्थ्य भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...