Gonda News: रंजिशन परिवार को मारापीटा, धमकी दी
गोंडा, जुलाई 16 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के चड़ौवा की संजू सिंह पत्नी रामभवन सिंह राना ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि बुधवार देर रात को पूर्व विवाद को लेकर गांव के लल्लन सिंह, अन्ना सिंह, सुनील सिंह, सुशील सिंह ने सहन पर आकर उसे, लड़की भारती सिंह, पति रामभवन सिंह और सास सुन्दरपति को अपशब्द कहे। विरोध करने पर मुक्का-थप्पड़, लाठी-डंडे से मारापीटा। यही नहीं दुबारा फिर मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.