Gonda News: यूरिया के साथ जबरन टैगिंग पर दुकान की बिक्री पर लगी रोक
गोंडा, जुलाई 17 -- Gonda News: गोण्डा। यूरिया के साथ जिंक, सल्फर और अन्य उत्पादों की कथित जबरन टैगिंग की शिकायत पर कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह के निर्देश पर बभनजोत, छपिया और मनकापुर क्षेत्र के नौ उर्वरक प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की गई। जांच के दौरान दौलतपुर ग्रांट स्थित अशोक कुमार वर्मा के खाद प्रतिष्ठान पर गंभीर अनियमितता मिलने पर उनकी उर्वरक बिक्री तत्काल प्रभाव रोक दी गई है। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के समय दुकान खुली मिली, लेकिन विक्रेता मौके से गायब था। उर्वरक बिक्री से जुड़े आवश्यक अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किए गए, जिससे टैगिंग संबंधी शिकायत की मौके पर जांच पूरी नहीं हो सकी। इसे गंभीर मानते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। जांच के दौरान वी-पैक्स हथियागढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.