गोंडा, जुलाई 29 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। नन्दिनी कालेज के इण्डोर स्टेडियम में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कार्यक्रम के आयोजक और मुख्य वक्ता पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आज का युवा सिर्फ कल का भविष्य नहीं है, अपितु युवा ही आज की शक्ति है। और जब यह शक्ति ज्ञान से जुड़ती है, तो संगम बनता है और इसी कल्पना को मूर्त रूप देने के लिए प्रति वर्ष यह आयोजन उनकी ओर से किया जाता है। करीब एक घंटे के अपने प्रेरक संबोधन में सांसद ने छात्र-छात्राओं को अपने जीवन मे सफलता के ढेरों सूत्र बताए गए। प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 के तीसरे चरण मे बुधवार को जिले के चार ब्लाक परसपुर, करनैलगंज, हलधरमऊ एवं कटरा बाजार के प्रतिभावान मेधावियों का सम्मान समारोहपूर्वक नंदिनी कालेज में मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। सम...