Gonda News: युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं सरदार वल्लभ भाई पटेल : जिलाध्यक्ष
गोंडा, अक्टूबर 29 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल आज भी युवाओं के प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। युवाओं को उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। जिलाध्यक्ष कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जन्म जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन के बारे में प्रकाश डाला। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस चौरसिया ने की। इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी, जिला महामंत्री रंजीत बाबा, जिला महामंत्री दिनेश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बाबूराम यादव, जिला उपाध्यक्ष लालमणि जयस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.