गोंडा, अगस्त 26 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ मारपीट कर उसे जबरन भगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में आरोप है कि शीशव गांव निवासी एक युवक उनकी बेटी को पिछले एक साल से फोन कर परेशान कर रहा था, जबकि बेटी उससे बात नहीं करना चाहती थी। आरोप है कि 24 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे जब युवती अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी, तभी आरोपी वहां पहुंच गया और उसके साथ मारपीट कर जबरन भगाने लगा। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया लेकिन वह छुड़ाकर भाग निकला। आरोप है कि जब परिजन शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी व उसके परिजनों ने कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मारपीट, धमकी व अपमान करने की धा...