गोंडा, अक्टूबर 27 -- Gonda News: वजीरगंज, संवाददाता। थानाक्षेत्र में दवा लेकर घर जा रही युवती को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ और मांग में सिंदूर लगाने के मामले में पुलिस ने बहराइच जिले के युवक समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी दूसरे समुदाय का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की तहरीर के मुताबिक वह बीते रविवार को दोपहर में दुर्जनपुर घाट बाजार से दवा लेकर वापस घर आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसे निसार अली निवासी टिकईपुरवा लौकाही थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच और एक अन्य युवक मिला। निसार अली ने उसे पकड़कर जबरन मांग में सिंदूर लगा दिया। यही नहीं उसके साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की। युवती के मुताबिक निसार अली ने कहा कि हमारे साथ भाग चलो। युवती ने जब विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू किया तो दोनों ...