गोंडा, अगस्त 27 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज। पक्के कुआं गांव में अपशब्द कहने के बाद युवक से मारपीट और मोबाइल तोड़ने का मामला सामने आया है। सरैया नान्हू निवासी प्रिन्स चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही निखिल चौहान, रवि, बापू और सतीश ने उसे अपशब्द कहते हुए लाठी, मुक्का और थप्पड़ से मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देने के साथ उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...