गोंडा, सितम्बर 2 -- Gonda News: गोंडा। आगामी आठ सितंबर को प्रस्तावित शिक्षा बचाओ जन आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। दिन में मोमबत्ती जलाकर कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था के अंधकार की ओर बढ़ने का प्रतीकात्मक संदेश दिया। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के अमित तिवारी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को अंधकार से निकालकर उजाले की ओर लाने की जरूरत है। कार्यक्रम संयोजक रंजीत पांडे ने बताया कि संगठन विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक कर रहा है। उन्होंने अभिभावकों, छात्रों और जागरूक नागरिकों से आठ सितंबर को गांधी पार्क पहुंचकर आंदोलन को मजबूती देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...