गोंडा, सितम्बर 12 -- Gonda News: गोण्डा। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में सांस्कृतिक समिति द्वारा मेहंदी के रंग बच्चों के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा 7 व 8 के 15 बच्चों ने मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मेहंदी में प्रथम मानवी, द्वितीय पलक तथा तृतीय छाया, महेक व नासरीन संयुक्त रूप से रहीं। वहीं इको क्लब द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनू के ग्रुप को, द्वितीय आलोक व यशराज के ग्रुप को और तृतीय आनंद व राजकुमार के ग्रुप को मिला। मूल्यांकन प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह, मनोज कुमार चतुर्वेदी, महेश कुमार व अखिलेश कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...