Gonda News: मेडिकल कॉलेज में एंटी रैबीज वैक्सीन भी खत्म, बैरंग लौटे मरीज
गोंडा, अक्टूबर 9 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में दवाओं का संकट लगातार गहराता जा रहा है। अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार दोपहर बाद ही एआरवी लगनी बंद हो गई। शुक्रवार को वैक्सीन लगवाने पहुंचे मरीजों को बिना टीका लगवाए ही वापस लौटना पड़ा। वहीं, अस्पताल में अन्य जरूरी दवाओं की कमी भी बनी हुई है। हालात यह हैं कि एंटीबायोटिक इंजेक्शन, दर्द निवारक और गैस की दवाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। इस संबंध में सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि समस्या का समाधान जल्द ही कर दिया जाएगा। दवा आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। उच्च स्तर पर समस्या को लेकर विचार-विमर्श जारी है।
वैक्सीन नहीं मिलने से मरीज परेशान कुत्ते, बंदर या अन्य जानवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.