गोंडा, जुलाई 13 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ब्लाक की नई बिल्डिंग में जल्द ही पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड शुरू किया जाएगा। इसके शुरू होते ही सर्जरी के बाद मरीजों को रिकवरी के लिए बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। धीरे-धीरे पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में सुविधाएं स्थानांतरित की जा रही हैं। ओपीडी, कई वार्ड व पैथोलॉजी रजिस्ट्रेशन व रिपोर्टिंग का कार्य पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है। बताया जाता है कि नई बिल्डिंग में कुल सात ऑपरेशन थियेटर बनाए गए हैं। इनमें से एक ओटी पहले संचालित की जानी है। पहले चरण में तीन ओटी शुरू करने की योजना थी, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते अभी एक ओटी ही संचालित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: ईएनटी विभाग के बराबर में ही छोटे ऑपरेशन होंगे उसी के साथ ही नई बिल्डिंग में तीस बेड़ क...