Gonda News: मेडिकल कॉलेज की ऑनकाल दवा देने की व्यवस्था ठप, मरीज परेशान
गोंडा, अगस्त 12 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में मरीजों को ऑनकाल दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था ठप हो गई है। इसके चलते शाम चार बजे के बाद डिस्चार्ज होने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को दवा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी और दवा वितरण व्यवस्था का समय समाप्त होने के बाद मरीजों को जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। अस्पताल में पहले दो बजे के बाद ऑनकाल दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू थी। इसके लिए फार्मासिस्टों की ड्यूटी लगाई जाती थी। अस्पताल के अलग-अलग स्थानों पर संबंधित फार्मासिस्टों के नाम और मोबाइल नंबर भी चस्पा किए गए थे। जरूरत पड़ने पर मरीज या तीमारदार दिए गए नंबर पर फोन करते थे। सूचना मिलने के बाद फार्मासिस्ट अस्पताल पहुंचकर मरीज को चिकित्सक के पर्चे के अनुसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.