गोंडा, जुलाई 17 -- Gonda News: गोंडा। जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज ने जनपद गोंडा के खेल प्रतिभाओं एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं को सूचित किया है कि मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातक एवं अन्य पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा खेल शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस का अध्ययन कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।जिला खेल अधिकारी रंजीत राज ने जनपद के सभी पात्र खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते आवेदन प्...