गोंडा, अक्टूबर 19 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। नगर के प्रसिद्ध श्रीरामलीला महोत्सव में रविवार को मेघनाथ वध और सती सुलोचना की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। सुलोचना का विलाप, विमान से रामदल पहुंचना और टूटी चूड़ियों की बौछार आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, सोमवार को अहिरावण वध और नारांतक वध की लीला का मंचन हुआ। रविवार को मंचन में दिखाया गया कि लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच भीषण युद्ध होता है। मेघनाथ नागपाश से श्रीराम और लक्ष्मण को बांध देता है, जिससे रामदल में हाहाकार मच जाता है। नारद जी के आग्रह पर गरुड़ पहुंचकर नागों का भक्षण करते हैं और श्रीराम व लक्ष्मण को बंधनमुक्त कराते हैं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: रामलीला में मेघनाथ और अहिरावण वध का रोमांचक मंचन इसके बाद लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच फिर घमासान युद्ध होता है। अंत में लक्ष्मण के बाण से...