Gonda News: मृत महिला को जीवित दिखाकर पांच बीघा जमीन का कराया बैनामा
गोंडा, अक्टूबर 25 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता । तहसील क्षेत्र में दलित परिवार की सात साल पहले मृत महिला को जीवित दिखाकर लगभग पांच बीघा जमीन का फर्जी बैनामा करा लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना तरबगंज में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत धोखाधड़ी व कूटरचना की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। रामनगर तरहर, देहात कोतवाली निवासी अनन्तराम पुत्र स्व. अमिरका ने आरोप लगाया है कि वह दलित समुदाय से है। उसकी मां गुलाबा देवी उर्फ प्रेमपता अपने माता-पिता की इकलौती संतान थीं, इसलिए नाना की भूमि वरासत में उनकी मां के नाम आई थी। माता का निधन 15 अप्रैल 2019 को हो गया था। अब खतौनी का नामांतरण उसके व उसके भाई के नाम होना था। आरोप है कि आरोपियों ने मिलीभगत कर बस्ती जिले की एक महिला को उसकी मृत माता गुलाबा देवी उर्फ प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.