गोंडा, जुलाई 12 -- Gonda News: वजीरगंज। स्वास्थ्य क्षेत्र के पीएचसी पिपरी और डुमरियाडीह में रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन हुआ। पीएचसी पिपरी की प्रभारी डॉ. नीना खुराना ने बताया कि बदलते मौसम के कारण जुकाम, खांसी, बुखार और पेट दर्द के मरीज अधिक पहुंचे। यहां 34 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं पीएचसी डुमरियाडीह में डॉ. कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने 45 मरीजों का इलाज किया। दोनों केंद्रों पर फार्मासिस्ट, एएनएम व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेले में 25 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: दस्त के साथ पेट दर्द और बुखार के बढ़े मरीज यह भी पढ़ें- Mau News: आरोग्य मेला : 1443 मरीजों को मिला उपचार और सलाह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...