गोंडा, नवम्बर 1 -- Gonda News: गोण्डा / छपिया, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। वह छपिया विकासखंड के तेजपुर स्थित सिंगारघाट में आयोजित कार्यक्रम में गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्रों की 520.83 करोड़ रुपये की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बताया जाता है कि गौरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 266.73 करोड़ रुपये की 40 परियोजनाएं हैं। 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 21 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में 254.09 करोड़ रुपये की लागत वाली 29 परियोजनाओं को कार्यक्रम में शामिल किया गया है। इनमें नौ परियोजनाओं का ...