Gonda News: मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करता पकड़ा गया युवक, मुकदमा दर्ज
गोंडा, नवम्बर 8 -- Gonda News: गोण्डा। विजिलेंस की टीम ने शनिवार को शहर के इमामबाड़ा मोहल्ले में छापेमारी कर 9.633 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी। मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली चोरी की जा रही थी। आरोपी तालिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रवर्तन दल ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान एक उपभोक्ता को मीटर बाईपास कर अवैध तरीके से बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया गया है। प्रवर्तन दल प्रभारी उपनिरीक्षक मोहम्मद शब्बीर के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में अवर अभियंता राजेश कुमार, कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार यादव, संतोष कुमार पटेल, रणजीत कुमार रंजन और महिला कांस्टेबल ममता श्रीवास्तव शामिल रहे। यह चेकिंग अपर पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) उत्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.