Gonda News: मिनी मैराथन में अयोध्या के विशाल अव्वल
गोंडा, नवम्बर 3 -- Gonda News: बभनान, संवाददाता। क्षेत्र में पहली बार मंगलवार को कस्बे से साबरपुर तक ग्रामीण मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के कई जिलों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मिनी मैराथन को फिरोज अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विजेता विशाल वर्मा अयोध्या, द्वितीय विजेता प्रदीप कुमार अमेठी और तृतीय विजेता आलोक कुमार राजभर वाल्टरगंज बस्ती रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे ज्ञान सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर कैप्टन सत्यदेव तिवारी, अशोक कुमार पांडे, शमशेर बहादुर सिंह, जितेंद्र कुमार पांडेय, योगेंद्र मणि तिवारी, विनोद कुमार जायसवाल, मोहम्मद अहमद कल्लू प्रधान, विनोद कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.