गोंडा, जुलाई 2 -- Gonda News: खरगूपुर,संवाददाता। भूमि विवाद को लेकर अलग-अलग स्थानों पर हुए मारपीट में चार महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर एक महिला सहित आठ आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के पिपरा भोधर गांव के रानी देवी पत्नी सियाराम ने बताया कि गांव के रामनिवास, मोहित,राघव व मालती पत्नी सन्ने ने लाठी-डंडे से उसे तथा उसके ससुर रामभुलावन, ज्वाला देवी पत्नी कर्ताराम व जानकी देवी पुत्री सियाराम की पिटाई कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दिया। दूसरी ओर केसईपुरवा गांव के मोहम्मद रईश ने बताया कि उसकी पत्नी गुववानो, रफीउद्दीन, युनूस व नौशाद को उसी गांव के मेहताब,अमुरूद्दीन, रजियुद्दीन व हसमत अली ने पिटाई कर दिया। इससे उसके शरीर पर काफी चोंटे आई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। प...