Gonda News: मारपीट के अलग-अलग मामलों में पांच पर मुकदमा
गोंडा, अक्टूबर 13 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र में मारपीट के दो अलग-अलग मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चौबेपुर बाजार निवासी नूरबानो पत्नी निजाम ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी गुलाश पत्नी सहाबुद्दीन आए दिन उसे घर से निकालना चाहती है। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। दूसरा मामला ग्राम मनहना भुवाल पुरवा का है। यहां के निवासी अरुण शर्मा पुत्र ज्ञान प्रकाश शर्मा का आरोप है कि 10 अक्तूबर की शाम करीब 5 बजे गांव के ही अर्पित पाठक पुत्र अजय पाठक, नूतन मिश्रा उर्फ चंचल मिश्रा पुत्र देवकी नंदन मिश्रा निवासी चंदसुहा व सचिन सिंह निवासी अमदही, उमरीबेगमगंज उसे बाइक पर बैठाकर सदाशिव मंदिर मनहना ले गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.