गोंडा, अक्टूबर 7 -- Gonda News: खरगूपुर। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में तीन महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो महिला सहित आठ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा खरगूपुर पूरे हरवाहन निवासी राज सोनी ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर उसे व उसके भाई अमन सोनी को कस्बा के अभि जायसवाल, लवकुश जायसवाल, करने शुक्ल व अंकित श्रीवास्तव ने लाठी डंडे से मारा-पीटा। इससे उसे व भाई अमन सोनी के शरीर पर काफी चोटें आयी हैं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दिया। दूसरी ओर तेलई पुरवा अचल नगर के सुनीता पत्नी सुखदेव ने बताया कि उसकी बेटी बकरी चरा रही थी। उसी दौरान बच्चों के विवाद को लेकर गांव के बब्लू पति-पत्नी और अंकल, कीमती पुत्री चंद्रिका ने संतीमा, लीलावती व रेशमा को लाठी डंडे से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी भी दिया। प्रभारी निरीक...