Gonda News: मारपीट और धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
गोंडा, अक्टूबर 21 -- Gonda News: गोण्डा। कोतवाली देहात पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम पाण्डेयपुरवा मौजा खरगूपुर निवासी जोखू उर्फ अकबर अली पुत्र रज्जाक के खिलाफ कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज था। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। सोमवार को उपनिरीक्षक संत शरण यादव ने पुलिस टीम के साथ ग्राम पाण्डेयपुरवा में घेराबंदी कर सुनील यादव के घर के सामने से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.