गोंडा, अक्टूबर 9 -- Gonda News: मनकापुर, संवाददाता। मोबाइल पर कहासुनी को लेकर मायके में रह रही महिला ने गुरुवार देरशाम को फांसी लगा ली। आनन फानन में परिजन सीएचसी लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम अंबरपुर खेसरी निवासी रामबली ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री रिंकी (22) की शादी मसकनवा के ग्राम मदनापुर निवासी रिंकू के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद पुत्री का जेवरात उसकी सास-ससुर अपने पास रख लिया और प्रताड़ित करने लगे। बीते छह माह पूर्व ससुराल वालों ने मार-पीट कर उसको घर से भगा दिया था। तब से वह मायके में रह रही थी। गुरुवार शाम को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पुत्री और उसके पति के बीच मोबाइल पर कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद पुत्री ने कमरे में पंखे मे...