गोंडा, जुलाई 10 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद देवीपाटन क्षेत्र ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आंदोलन की घोषणा की है। कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक को आंदोलन संबंधी नोटिस दिया है। इसमें 23 जुलाई तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय न होने की स्थिति में 24 जुलाई से क्षेत्रीय कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना और आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेश सिंह और क्षेत्रीय मंत्री सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि 11 जून को प्रबंधन को 14 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया था। इसमें वर्ष 2026 एवं पूर्व में जारी स्थानान्तरण आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्पीड़न पर रोक सहित अन्य बिन्दु शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Kashipur News: बाजपुर में आमरण अनशन पर...