Gonda News: माकपा पार्टी क्लास में शामिल होंगी पूर्व सांसद सुभाषिनी अली
गोंडा, अक्टूबर 30 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) मध्य क्षेत्र कई जनपदों के कार्यकर्ताओं का पार्टी क्लास का आयोजन जिले में किया जाएगा। बहराइच रोड पर स्थित निजी लान में शनिवार से दो दिन के लिए पार्टी क्लास का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में पूर्व सांसद सुभाषिनी अली सहित पार्टी के अन्य कई महत्वपूर्ण नेता शिरकत करेंगे। सीपीआईएम के जिला सचिव कौशलेंद्र पांडेय ने बताया कि कासगंज, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, चित्रकूट, कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, लखीमपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, फैजाबाद, बरेली, जालौन, हरदोई व औरेया जिले के कार्यकारिणी सदस्यों का पार्टी क्लास शनिवार से आयोजित होगा। इसमें सुभाषिनी अली पूर्व सांसद माकपा एवं पोलित ब्यूरो, डॉ हीरालाल यादव सदस्य केन्द्रीय कमेटी, रविशं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.