Gonda News: महिला से मारपीट व धमकी देने के आरोप में दो पर केस
गोंडा, अगस्त 26 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज। पाठक पुरवा निवासी शुभम पाठक ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पत्नी सोनी पाठक को दो लोगों ने अपशब्द कहे। विरोध करने पर लाठी-डंडे, मुक्का और थप्पड़ से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बजरंग बिहारी पाठक और कविता निवासी पाठक पुरवा, सिधौटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.