गोंडा, सितम्बर 20 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के धमरैया पुरवा बंगरहवा गांव में रविवार तड़के एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि राजपति चौरसिया (35) पत्नी अशोक कुमार निवासी धमरैया पुरवा बंगरहवा ने रविवार सुबह करीब तीन बजे फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक, महिला की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। सूचना मिलने पर मंगुरा बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...