गोंडा, अगस्त 8 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के चौखट की आरती पत्नी राजेश विश्वकर्मा ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि शुक्रवार शाम को पूर्व कहासुनी के विवाद को लेकर गांव के राम आशीष, उनकी पत्नी रीता, उषा देवी पत्नी शीतला प्रसाद यादव, प्रमिला पत्नी सन्त कुमार ने मिलकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़ व डंडे से मारापीटा। साथ ही दुबारा फिर मारने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...