गोंडा, जुलाई 23 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में अब कम हीमोग्लोबिन वाली गर्भवती महिलाओं का सीजर नहीं हो पा रहा है। 12 प्रतिशत से कम हीमोग्लोबिन होने पर चिकित्सक ऑपरेशन करने से कन्नी काट रहे हैं। इससे परेशान तीमारदार ब्लडबैंक के चक्कर काट रहे हैं और कई लोग मजबूरन निजी नर्सिंगहोम का रुख कर रहे हैं। अस्पताल में रोजाना आने वाली दर्जनों प्रसूताओं को खून कम होने के कारण सीजर न करके वापस लौटाया जा रहा है। जिले में 52 प्राथमिक व 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इक्का-दुक्का सीएचसी को छोड़ दिया जाए तो कहीं भी सीजर से प्रसव नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण सारी प्रसूताओं की भीड़ जिला महिला अस्पताल ही पहुंच रही है। लेकिन महिला अस्पताल में प्रसूताओं को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। अब उनके सामने कम खून या फिर...