गोंडा, अगस्त 8 -- Gonda News: गोण्डा। बेलसर ब्लॉक के लौव्वा टेपरा स्थित पीएमश्री स्कूल में शनिवार को कक्षा दो के बच्चों ने मस्ती की पाठशाला के तहत पुराने समाचार पत्र में पेंटिंग बनाई। रंगों और चित्रों के बीच बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेरा। प्रभारी प्रधानाध्यापक गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पेंटिंग को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। इस दौरान ममता सिंह,नीतू सिंह, सुमन शुक्ला,माधुरी त्रिपाठी समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए और खुशनुमा माहौल में गतिविधि का आनंद लिया। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...