Gonda News: मरीज दिखाने को लेकर आशा बहुओं में मारपीट , बाल नोंचकर भिड़ीं
गोंडा, सितम्बर 24 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। महिला अस्पताल परिसर में गुरुवार को मरीज को डॉक्टर को दिखाने को लेकर दो आशा बहुओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अस्पताल परिसर की सड़क पर करीब पांच मिनट तक एक-दूसरे के बाल नोंचकर पटकी-पटका होता रहा। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि महिला अस्पताल में मरीज को दिखाने को लेकर दो आशा बहुओं के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों आशा बहुएं सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गईं। कभी एक-दूसरे के बाल खींचे तो कभी जमीन पर पटककर मारपीट करतीं रहीं। करीब पांच मिनट त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.