गोंडा, अक्टूबर 14 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। विकासखंड झंझरी की ग्राम पंचायत हारीपुर में मनरेगा के तहत बने तालाब का बुधवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने स्थलीय निरीक्षण किया। वर्ष 2020-21 में निर्मित तालाब की स्थिति देखते हुए उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य, लागत, रोजगार सृजन और ग्रामीणों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद और बीडीओ झंझरी से तालाब के निर्माण से जुड़े कार्यो के बारे में पूछा। उन्होंने तालाब में जल संचयन की स्थिति, रखरखाव और वर्तमान उपयोगिता का जायजा लिया। साथ ही जानकारी ली कि इस तालाब से ग्रामीणों को किस प्रकार लाभ मिल रहा है। डीएम ने कहा कि मनरेगा के तहत रोजगार देने के साथ गांवों में ऐसी स्थायी परिसंपत्तियां बनाई जाएं, जिनका लाभ लोगों को लंबे समय तक मिलता रहे। जल संरक...