गोंडा, अगस्त 25 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। मनकापुर थानाक्षेत्र में संचालित सेंट जोसेफ स्कूल में चल रही प्राइवेट वैनों पर सोमवार को एआरटीओ ने बड़ी कार्रवाई की है। एआरटीओ आरसी भारतीय के नेतृत्व में तीन प्राइवेट वैनों को सीज कर थाने में खड़ा कराया है। एआरटीओ के मुताबिक तीनों वैन बिना मानक और बिना परमिट के स्कूली बच्चों को ढो रही थीं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एआरटीओ टीम ने स्कूल परिसर में पहुंचकर जांच की। जांच में वैन में मानक विहीन सीट, फिटनेस फेल और प्राइवेट नंबर पर कमर्शियल उपयोग का मामला सामने आया। एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी स्कूल संचालकों को पहले ही मानक के अनुसार वाहन संचालित करने के निर्देश दिए गए थे। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आग...