गोंडा, सितम्बर 2 -- Gonda News: मनकापुर/रुपइडीह। जिले के रुपईडीह और मनकापुर ब्लॉक सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में 67 नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मनकापुर में भाजपा विधायक ने नियुक्ति पत्र और 20 दिव्यांगजनों ट्राई साइकिल वितरित की। सीडीपीओ रमा सिंह ने बताया कि विकास खंड में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 39 पद रिक्त थे। इनमें से 33 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उनके चेहरों पर खुशी नजर आई। भाजपा विधायक रमापति शास्त्री ने कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण, रोजगार के अवसर बढ़ाने और दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भूमिका बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में बेहद म...