गोंडा, अक्टूबर 30 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। नगर पंचायत धानेपुर में संचालित मदरसा में सात वर्षीय छात्रा की डंडे से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने मदरसे के एक शिक्षक पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए धानेपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर पंचायत धानेपुर के मोहल्ला पूरब गली निवासी रहीशा पत्नी जलालुद्दीन के मुताबिक उनकी सात वर्षीय बेटी उम्मेहानी नगर पंचायत क्षेत्र के एक मदरसा में अव्वल यानी कक्षा एक में पढ़ती है। आरोप है कि गुरुवार को वह रोजाना की तरह मदरसे में पढ़ने गई थी। इसी दौरान वहां के एक शिक्षक ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी, जिससे बच्ची के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आ गई। घटना की जानकारी होने पर मां अपनी बेटी को लेकर गुरुवार की देर शाम धा...