Gonda News: मंदिर मार्ग के पुल पर जानलेवा गड्ढा, हादसे का बढ़ा खतरा
गोंडा, जुलाई 11 -- Gonda News: मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग से चिंताहरण मंदिर जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित पुल के बीचों-बीच बने गहरे गड्ढे ने राहगीरों की चिंता बढ़ा दी है। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां हर समय दोपहिया, चारपहिया वाहनों और स्कूली वाहनों का आवागमन रहता है। पुल पर बने इस जानलेवा गड्ढे से किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में विधायक निधि से इस मार्ग पर पेंटिंग सहित अन्य कार्य कराए गए थे, लेकिन पुल के बीच बने गड्ढे की मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में गड्ढे में पानी भर जाने से इसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना की संभावना और बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: आईसीपी रोड पर दुर्घटना को द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.