गोंडा, अगस्त 10 -- Gonda News: गोण्डा। देवीपाटन मंडल से जुड़े मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार ने राजकीय हाईस्कूल विश्वेश्वरगंज, बहराइच की सहायक अध्यापिका श्वेता को मंडलीय क्रीड़ा सचिव के अतिरिक्त दायित्व से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। सोमवार को जारी आदेश में उन्हें अपने मूल विद्यालय में उपस्थित होकर पठन-पाठन का कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। अब श्वेता मंडलीय क्रीड़ा सचिव से संबंधित कोई कार्य नहीं देखेंगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय अयोध्या से जारी आदेश देवीपाटन मंडल के अंतर्गत आया है, जिसका मुख्यालय गोण्डा में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...